अनंत चतुर्दशी के दिन क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh17, Sep 2024 12:00 PMnaidunia.com

भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है। इसे अनंत चौदस के नाम से भी जाना जाता है। आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन क्या दान करना चाहिए-

अनाज का दान

अनंत चतुर्दशी के दिन गरीबों में अनाज का दान करना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन लाभ भी होता है।

कपड़ों का दान

इस दिन गरीबों में कपड़ों का दान करना जरूरी होता है। इससे उनकी मदद होती है और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

पैसों का दान

अनंत चतुर्दशी के दिन पैसों का दान करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और इससे घर में धन-धान्य का भंडार भरा रहता है।

सूत्र का दान

अनंत चतुर्दशी के दिन हाथ में रक्षा सूत्र बांधा जाता है। इसका दान करने से घ-परिवार में आने वाले संकट दूर होते हैं।

जल का दान

अनंत चतुर्दशी के दिन गरीबों में जल का दान करने से माता लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

किताबों का दान

इस दिन किताबों का दान करने से घर में माता लक्ष्मी का वास होता है और इससे बुद्धि का विकास होता है।

अनंत चतुर्दशी के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

विवाह में देरी के लिए तुलसी के उपाय