तुलसी विवाह के दिन क्या दान करना चाहिए?


By Ayushi Singh11, Nov 2024 06:50 PMnaidunia.com

तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और पूरे विधि-विधान से पूजा करने पर मनोकामना पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कि तुलसी विवाह के दिन क्या दान करना चाहिए-

कन्या दान

अकसर लोग इस दिन तुलसी माता को अपनी बेटी मानकर कन्या दान कर सकते हैं। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

कपड़ो का दान

तुलसी विवाह के दिन के दिन कपड़ो का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं।

आभूषण का दान

इस दिन आभूषण का दान करना भी बेहद खास माना जाता है और तुलसी माता की कृपा प्राप्त होती है।

अन्न का दान

ऐसा माना जाता है कि इस दिन अन्न का दान शुभ माना जाता है और इससे जीवन में सुख-शांति का वास होता है।

गुड़ का दान

तुलसी विवाह के दिन गुड़ का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

फलों का दान

इस दिन फलों का दान शुभ माना जाता है। इससे माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

तुलसी विवाह के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कार्तिक मास के खत्म होने से पहले करें ये काम,जीवन में होगी तरक्की