भगवान को प्रसाद चढ़ाने के बाद क्या करना चाहिए?


By Prakhar Pandey23, Apr 2024 11:00 AMnaidunia.com

पूजा-पाठ का विशेष महत्व

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है, लोग रोजाना पूजा करते हैं और ईश्वर का ध्यान करते हैं। पूजा के समय भोग लगाया जाता है।

नियमों का पालन

हालांकि पूजा करते समय कुछ नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है, ऐसे में बताएंगे कि पूजा के समय लगाए गए भोग का क्या करना चाहिए।

क्यों लगाया जाता है भोग?

पूजा करते समय भगवान को उनकी पसंद का भोग लगाया जाता है, ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों को आशीर्वाद देते हैं।

थोड़ी देर मंदिर में रखें

पूजा करने के बाद भोग थोड़ी देर तक मंदिर में रखा रहने दें और बाद में सभी में इसे प्रसाद के रूप में वितरित करें।

लगाएं पर्दा

ऐसी मान्यता है कि भोग लगाने के बाद मंदिर में पर्दा में लगा देना चाहिए, जिससे कोई भोग को देख न सके। इसके बाद पर्दा हटाने के बाद भोग निकाल लें।

बर्तन में रखें भोग

वहीं भोग को हमेशा किसी पात्र में ही रखना चाहिए, इसके लिए तांबे, चांदी, के बर्तन का उपयोग करें या फिर लकड़ी के बर्तन का भी उपयोग कर सकते हैं।

साथ में रखें पानी

भोग के साथ में पानी जरूर रखें और सच्ची श्रद्धा से भगवान को अर्पित करें और उनसे भोग ग्रहण करने की प्रार्थना करें।

घर में आती है सुख-शांति

भगवान को भोग लगाने से घर में सुख-शांति आती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है, इसके साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

भगवान को भोग लगाने के बाद प्रसाद सभी में वितरित कर देना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

श्री कृष्ण ने गीता में बताया कि क्यों पाप करते हैं इंसान