वास्तु शास्त्र में किचन को महत्वपूर्ण माना जाता है। यदि आप इससे जुड़े नियमों का पालन नहीं करते हैं तो घर में खुशियां नहीं बनी रहती है।
किचन में रात के समय जूठे बर्तन न छोड़ने की सलाह वास्तु शास्त्र में दी गई है। ऐसा करने वालों के घर में कई तरह की परेशानियां दस्तक देती हैं।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि रात के समय किचन में जूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसा करने से घर में दोष पैदा होता है। यही कारण है कि जूठे बर्तन छोड़ने की मनाही होती है।
किचन में जूठे बर्तन छोड़ने से दुर्भाग्य बढ़ता है। यदि आप रोजाना जूठे बर्तन छोड़ेंगे तो दुर्भाग्य पूरे जीवन आपका पीछा नहीं छोड़ेगा।
किचन में जूठे बर्तन छोड़ने से घर में नकारात्मकता आती है। इस वजह से कहा जाता है कि रात के समय जूठे बर्तन बिल्कुल नहीं छोड़ने चाहिए।
यदि आप किचन में जूठे बर्तन छोड़ेंगे तो मां लक्ष्मी आपके घर में वास नहीं करेंगी। उनकी नाराजगी से व्यक्ति को धन की कमी का सामना भी करना पड़ता है।
रात में जूठे बर्तन छोड़ने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव जीवन पर पड़ता है। इसलिए आपको बर्तन हमेशा साफ करके ही सोना चाहिए।
यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
यहां हमने जाना कि रात में जूठे बर्तन क्यों नहीं छोड़ने चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ