कुबेर देवता को धन का देवता माना जाता है। इससे जीवन में धन का भंडार बना रहता है और पैसों की बरसात होती है। आइए जानते हैं कि कुबेर नाराज होने पर क्या करना चाहिए-
कुबेर के नाराज होने पर गरीबों में दान करना चाहिए। इससे कुबेर देवता खुश होते हैं और नाराजगी दूर होती है।
पूजा करते समय कुबेर यंत्र को सामने रखकर उस पर पीले चावल और हल्दी चढ़ाएं। शाम के समय में गूलर का फूल अर्पित करें।
घर में सुबह-शाम दीपक जलाएं। इससे कुबेर देवता की नाराजगी दूर होती है और परिवार में शांति बनी रहती है।
कुबेर देवता की नाराजगी के समय पर अन्न का अपमान नहीं करना चाहिए। इससे जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कुबेर देवता के सामने चावल की खीर, धनिया की पंजीरी और घी से बनी लापसी का भोग लगाएं। इससे वह अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
कुबेर देवता के नाराज होने पर घर के पेड़-पौधे सूखने लगते हैं। इससे इनका ध्यान विशेष रूप से रखें और कुबेर देवता की नाराजगी दूर करें।
इन काम को करने से कुबेर देवता की नाराजगी दूर हो सकती है। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM