घर में सूखी हुई तुलसी का क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh01, Nov 2024 05:52 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना जाता है और इस पौधे की पूजा पूरे विधि-विधान से करना चाहिए। आइए जानते हैं कि घर में सूखी हुई तुलसी का क्या करना चाहिए-

जल में प्रवाहित करें

घर में सूखी हुई तुलसी को किसी नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए। इससे अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है।

इधर-उधर न रखें

सूखी हुई तुलसी को इधर-उधर नहीं रखना चाहिए। इससे पौधे का अपमान माना जाता है और माता लक्ष्मी नाराज होती है।

इस दिन न निकालें

तुलसी के पौधे को रविवार,मंगलवार या एकादशी के दिन घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

दूसरी तुलसी लगाएं

अगर घर में तुलसी सूख गई है,तो उसे तुरंत हटाकर नई तुलसी लगाना चाहिए। सूखी हुई तुलसी को घर में रखना अशुभ माना जाता है।

जमीन में गाड़ दे

घर में सूखी हुई तुलसी को जमीन में गाड़ दें। इससे तुलसी के पौधे का अपमान नहीं होता है।

लक्ष्मी जी का वास

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है और यह पौधा भगवान विष्णु को काफी प्रिय है।

घर में सूखी हुई तुलसी को जल में प्रवाहित करना चाहिए । एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

भाई दूज के दिन न करें ये काम, रिश्ता होगा खराब