प्रसाद में मिले फूलों का क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh20, Sep 2024 02:12 PMnaidunia.com

अक्सर लोग जब मंदिर जाते हैं, तो पुजारी भक्तों को भगवान के चढ़े फूल उन्हें देते हैं और यह भगवान का आशीर्वाद भी माना जाता है। आइए जानते हैं कि प्रसाद में मिले फूलों का क्या करना चाहिए-

तिजोरी में रखें

प्रसाद में मिले फूलों को तिजोरी में रखने से जीवन में धन लाभ के योग बनते हैं और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

मंदिर में रखें

प्रसाद में मिले फूलों को लाल कपड़े में बांधकर मंदिर में रखने से देवी-देवता की कृपा प्राप्त होती है और सुख-शांति भी बनी रहती है।

जल में प्रवाहित करें

प्रसाद में मिले फूलों को सूखने के बाद घर में नहीं रखना चाहिए। इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं।

गमले में लगाएं

प्रसाद में मिले फूलों को गमले में लगाएं या उनकी क्यारियों को लगा दें। इससे घर में सुगंध फैल जाती है और वातावरण भी शुद्ध होता है।

पेड़ के नीचे रखें

प्रसाद में मिले फूलों को किसी पेड़ के नीचे रख दें। इससे उस फूल का अपमान नहीं होता है और भगवान भी प्रसन्न होते हैं।

अगरबत्ती बनाएं

प्रसाद में मिले फूलों का अगरबत्ती और धूपबत्ती बना सकते हैं और इसका प्रयोग पूजा के दौरान कर सकते हैं। इससे देवी-देवता प्रसन्न होते हैं।

प्रसाद में मिले फूलों को अच्छी जगह रखना चाहिए। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पैर में खुजली से मिलते हैं ये संकेत