अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोगों को भूख काफी कम लगती है, लेकिन हमेशा भूख कम लगना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते है कि क्या खाने से भूख बढ़ती है?
भूख बढ़ाने के लिए कई घरेलू उपाय हैं, जिनको आजमा कर तेजी से भूख को बढ़ा सकते है। भूख कम लगने से शरीर कमजोर पड़ सकता है। इसलिए, पर्याप्त मात्रा में भोजन करें।
इलायची का रस आपके भूख को बढ़ा सकता है। इसके लिए 1-2 इलायची को चबाएं और उसके रस को निकाल लें। इसका रस भूख को बढ़ाता है।
भूख बढ़ाने के लिए अदरक को कद्दूकस कर लें और उसमें 1 चुटकी सेंधा नमक मिलाकर उसका सेवन करें। इस का सेवन भोजन से 1 घंटे पहले करें।
एवोकाडो पोषक तत्व से भरपूर होता है। इसका सेवन भूख खाने के लिए किया जा सकता है। रोज 1 एवोकाडो का सेवन करें।
भूख नहीं लगती है, तो गुड़ के पाउडर में काली मिर्च मिलाकर उसको पानी के साथ लें। इस मिश्रण का सेवन खाना खाने से पहले कर लें।
इमली को पानी में भिगोकर रखें कुछ देर बाद उसमें नमक और काली मिर्च डालकर उसका सेवन करें। ऐसा करने से भूख बढ़ती है।
इन घरेलू नुस्खों की मदद से पेट की भूख को बढ़ा सकते है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ