शरीर में इंसुलिन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Arbaaj27, Feb 2025 11:44 AMnaidunia.com

अक्सर कुछ लोगों के शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होता है, जिसके कारण डायबिटीज वालों को काफी समस्या होती है। आइए जानते हैं कि इंसुलिन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?

इंसुलिन बढ़ाने वाले फूड्स

इंसुलिन खासकर डायबिटीज वालों के जरूरी होता है। शरीर में इसकी मात्रा कम होने से ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा होता है।

मेथी दाना खाएं

इंसुलिन बढ़ाने के लिए मेथी दाना का सेवन करना चाहिए। दरअसल, इसमें फाइबर होता है, जो इंसुलिन को बढ़ाने में मदद करता है।

लौकी खाएं

शरीर में इंसुलिन की मात्रा बढ़ाने के लिए लौकी का सेवन करना चाहिए। लौकी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में होता है।

ओट्स खाएं

इंसुलिन बढ़ाने के लिए आप डाइट में ओट्स को भी शामिल कर सकते हैं। ओट्स में फाइबर का उच्च मात्रा होती है, जो डायबिटीज में फायदेमंद होता है।

करेला खाएं

डायबिटीज के मरीजो के लिए करेले का सेवन भी फायदेमंद होता है, क्योंकि इस सब्जी का सेवन करने से इंसुलिन बढ़ता है।

चुकंदर खाएं

शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ाने के लिए चुकंदर भी खाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइटोकेमिकल्स, जो इंसुलिन को बढ़ाता है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Stamina बढ़ाने के लिए राजा-महाराजा भी करते थे इन चीजों का सेवन