सफलता पाने के लिए ऑफिस डेस्क पर क्या रखे?


By Ayushi Singh12, Apr 2025 04:45 PMnaidunia.com

वास्तु के अनुसार ऑफिस डेस्क पर कुछ चीजों को रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है। आइए जानते हैं कि सफलता पाने के लिए ऑफिस डेस्क पर क्या रखे-

बांस का पौधा

बांस का पौधा सौभाग्य और विकास का प्रतीक माना जाता है। इसे डेस्क पर रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बना रहता है।

मनी प्लांट रखें

माना जाता है कि ऑफिस डेस्क पर मनी प्लांट रखने से सकारात्मकता बनी रहती है और इससे जीवन में खूब तरक्की करते हैं।

घड़ी रखें

वासतु के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर उत्तर-पूर्व दिशा की ओर घड़ी रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि इससे समय का महत्व पता चलता है।

भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु के अनुसार, भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की तस्वीर डेस्क पर रखना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कार्य में आ रही बाधा दूर होती है और तरक्की मिलती है।

कछुआ रखें

वास्तु के अनुसार, ऑफिस डेस्क पर कछुआ रखना शुभ माना गया है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है और इसे उत्तर दिशा में रखें।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

सफलता पाने के लिए ऑफिस डेस्क पर ये रखे। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

कामयाबी चूमेगी कदम, करें सरसों के तेल से ये उपाय