मेहंदी में क्या मिलाकर लगाने से बाल काले होते हैं?


By Arbaaj05, May 2025 01:49 PMnaidunia.com

अक्सर लोग बालों में मेहंदी का इस्तेमाल बाल काले करने के लिए करते हैं। लेकिन उसमें कुछ चीजों को मिलाकर लगाना चाहिए।

बालों के लिए मेहंदी

मेहंदी बालों के लिए रामबाण माना जाता है। बाल करने के लिए मेहंदी के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं और कुछ चीजें मिलाकर लगाएं।

मेहंदी में मेथी पाउडर

बालों को लंबे समय तक काला रखने के लिए मेहंदी में मेथी पाउडर मिलाकर लगाना चाहिए। मेथी पाउडर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट बालों के लिए फायदेमंद होते हैं।

मेहंदी में कॉफी पाउडर

बालों को काला करने के लिए मेहंदी में कॉफी पाउडर भी मिला सकते हैं। मेहंदी में 2 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाकर बालों में लगाएं।

मेहंदी में अरंडी का तेल

अरंडी का तेल बालों के लिए अमृत माना जाता है। बालों में मेहंदी लगाएं, तो उसमें कुछ चम्मच अरंडी का तेल मिलाएं।

बालों में मेहंदी लगाने का तरीका

मेहंदी लगाने से पहले बालों को धोकर सुखा लें। उसके बाद मेहंदी को बालों की जड़ों से लेकर छोर तक लगाएं। मेहंदी 2 घंटे तक लगा रहने दें फिर शैंपू करें।

महीने में 1 बार लगाएं मेहंदी

बालों में रोजाना या हर हफ्ते मेहंदी नहीं लगानी चाहिए। मेहंदी का इस्तेमाल बालों में महीने में 1 बार किया जा सकता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्लिसरीन और शहद से सन टैन कैसे हटाएं?