बच्चों के स्टडी रूम का रंग कैसा होना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan16, Apr 2025 05:25 PMnaidunia.com

वास्तु के मुताबिक, बच्चों के स्टडी रूम में दीवारों पर सही रंग का होना बहुत जरूरी है। इससे उनके दिमाग और फोकस करने की क्षमता पर असर पड़ता है। आइए जानते हैं, इस बारे में-

फोकस बढ़ाने में मददगार

अगर आप बच्चों के स्टडी रूम का रंग सही रखते हैं, तो इससे उन्हें पढ़ाई करने के दौरान फोकस बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

स्टडी रूम में हल्का नीला रंग

बच्चों के स्टडी रूम में हल्के नीले रंग के इस्तेमाल से पढ़ाई के दौरान दिमाग शांत करने में मददगार हो सकता है।

स्टडी रूम में हल्का पीला रंग

अगर आप बच्चों के स्टडी रूम में हल्के पीले रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे उन्हें पढ़ाई के दौरान एनर्जेटिक और फोकस करने में मदद मिल सकती है।

स्टडी रूम में हल्का हरा रंग

हल्का हरा रंग रचनात्मक सोच को दर्शाता है। ऐसे में इस रंग को स्टडी रूम में लगाने से बच्चों की रचनात्मक्ता को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

गाढ़े रंग का इस्तेमाल ना करे

बच्चों के स्टडी रूम में किसी भी प्रकार के गाढ़े रंग का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। ऐसे रंग सही नहीं माने जाते हैं।

बच्चों के पसंद का ध्यान रखे

आप बच्चों के स्टडी रूम का रंग चुनते समय एक बार बच्चों के पसंदीदा रंग की राय जरूर लें। इससे आपसी प्रेम बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

अक्षय तृतीया के दिन तिजोरी में रखें ये 4 अद्भुत चीज