घर के मेन गेट पर क्या बांधना चाहिए?


By Arbaaj07, Oct 2023 02:33 PMnaidunia.com

वास्तु शास्त्र

घर में वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मेन गेट अहम होता है।

मुख्य दरवाजा

घर का मेन गेट काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मुख्य द्वार से ही घर में देवी-देवताओं का वास होता हैं।

मेन गेट पर क्या बांधे ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेन गेट पर कुछ चीजों को बांधना या रखना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता हैं। आइए इन चीजों के बारे में जानते हैं।

पीपल के पत्ते की माला

पीपल के पत्तों से बने माले को घर के मुख्य द्वार पर लगाना अच्छा माना जाता है। पीपल की माला को अक्सर मेन गेट पर शुभ कार्य में बांधते है।

मां लक्ष्मी

वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट पर धन की देवी मां लक्ष्मी की तस्वीर को लगा सकते है। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

अशोक के पत्ते की माला

हिंदू धर्म में अशोक के पत्तों का विशेष महत्व होता है। ऐसे में इसके पत्तों से बनी माला को भी मेन गेट पर बांधा जा सकता है।

स्वास्तिक चिन्ह

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेन गेट पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना भी शुभ माना जाता है। इस चिन्ह को बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

आम के पत्ते की माला

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्ते से बनी माला को भी बांधा जा सकता है। ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

क्या दान करने से धन बढ़ता है?