डायबीटिज के मरीजों को हर मौसम में शुगर कंट्रोल करने की जरूरत पड़ती है। इसलिए, आज हम कुछ चीजें बताएंगे, जिसे खाली पेट खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
मेथी दाने में फाइबर होते हैं, जो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में सहायता करते हैं। इसे तैयार करने के लिए रात के समय पानी में भिगोकर रख दें और सुबह इसका सेवन करें।
बादाम को रातभर पानी में भिगोंकर रख दें, फिर सुबह इसका सेवन करें। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शुगर लेवल संतुलित रखने में मदद करते हैं।
शुगर कंट्रोल करने के लिए अजवाइन को पानी में मिलाकर पिएं, इससे डायबिटीज कंट्रोल होने के साथ पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
सर्दियों में सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में दालचीन डालकर सेवन करते हैं, तो ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
अंकुरित मूंग प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। साथ ही, यह ब्लड शुगर कंट्रोल करने और शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।
सुबह खाली पेट पत्तागोभी का जूस पीने से शरीर में इंसुलिन लेवल संतुलित रहता है, जिसकी वजह से डायबीटिज करने में सहायता मिलती है।
अगर आपको इनमें से किसी भी चीज से एलर्जी है, तो डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर लें। इसके बाद ही इन आहारों को डाइट में शामिल करें।
सर्दियों में सुबह खाली पेट इन चीजों के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com