चेहरे की चमक अंदरूनी रूप से बढ़ाने के लिए कई चीजों का सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि चेहरे की चमक के लिए सुबह क्या खाना चाहिए?
बाहर से चेहरा चमकाने के लिए कई तरह के फेस पैक लगाए जाते हैं, जिसके चेहरा चमक भी जाता है। लेकिन नेचुरल तौर पर चेहरे की चमक को बढ़ाने के लिए फूड्स का सेवन करना चाहिए।
चेहरे की चमक के लिए सुबह भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। बादाम में ओमेगा-3 और विटामिन ई पाया जाता है, जो चेहरे की रौनक को बढ़ाता है।
चेहरे की चमक के लिए सुबह टमाटर खाना चाहिए। टमाटर में विटामिन-सी पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी रोकता है।
चेहरे की रौनक बढ़ाने के लिए सुबह तुलसी के पत्ते चबाने चाहिए। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, तो स्किन को हेल्दी बनाता है।
शकरकंद में विटामिन-ए और बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए, और एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो चेहरे की चमक को बढ़ाता है।
चेहरे की चमक और अंदरूनी तौर पर भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो डाइट में इन फूड्स को शामिल कर सकते हैं। इन चीजों का सेवन सुबह करें।