गर्मियों का मौसम में शुरू हो चुका है। इस मौसम में स्किन का खास ख्याल रखना पड़ता है। अगर स्किन का ख्याल न रखा जाए तो इससे डलनेस की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप भी इन गर्मियों में स्किन को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे टिप्स देंगे, जिसकी मदद से चेहरे पर निखार बना रहेगा।
गर्मियों में सुबह उठते ही चेहरे पर टोनर लगाना चाहिए। चेहरे को किसी अच्छे फेस वॉश का इस्तेमाल कर टोनर लगाएं। इससे स्किन हाइड्रेट रहती है।
गर्मियों में सुबह उठते ही चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाएं। कई लोग गर्मियों में इसे स्किप कर देते हैं, जबकि ऐसा नहीं करना चाहिए।
गर्मियों में चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से स्किन मॉइस्चराइज रहती है। यह दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।
गर्मियों में घर से निकलने से पहले सनस्क्रीन लगाना नहीं भूलना चाहिए। इससे स्किन सूरज की हानिकारक किरणों से बची रहती हैं।
गर्मियों में चेहरे पर सुबह उठने के बाद गुलाब जल लगाएं। इससे चेहरे पर निखार आता है। इसे रोजाना लगाने से कई स्किन प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।
गर्मियों सुबह उठते ही चेहरे पर क्या लगाना चाहिए। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com