केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसे खाने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। लेकिन, इसे खाने के बाद कुछ चीजों के सेवन से बचना चाहिए। ऐसा न करने से पाचन गड़बड़ा सकता है और तबीयत बिगड़ सकती है।
आज हम इस लेख में जानेंगे कि केला खाने के बाद वो कौन सी चीजें हैं, जिसे खाने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से तबीयत बिगड़ सकती है।
केला खाने के 1 घंटे बाद तक दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम, गले में खराश और एलर्जी की समस्या हो सकती है।
केला खाने के 1 घंटे बाद तक ठंडा पानी पीने से बचना चाहिए। इससे एसिडिटी, पेट फूलना और गैस की समस्या हो सकती है।
केला खाने के बाद खट्टे फलों के सेवन से बचना चाहिए। यह एसिडिटी, गैस, डायरिया और उल्टी का कारण बन सकता है।
केला खाने के बाद नमक वाली चीजें खाने से बचना चाहिए। ऐसा न करने से हाई बीपी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
केला खाने के बाद तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। केला भारी होता है, जबकि तरबूज जल्दी पचता है, इससे पेट में गैस, सूजन और अपच हो सकती है।
केले खाने के बाद नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, बिगड़ सकती है तबीयत। इसी तरह स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com