आज के समय में ज्यादातर लोग पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं। इन्हीं समस्याओं में एक समस्या पेट साफ न होने की समस्या भी है, जिसे कब्ज कहा जाता है।
अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे आसान उपाय बताएंगे, जिससे आपको मल बाहर निकालने में मदद मिलेगी।
अगर आपको मल त्यागने में परेशानी हो रही है, तो आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, फल, साबुत अनाज, चिया सीड्स और ओट्स को शामिल करना चाहिए। इससे आंतों को साफ करने में मदद मिलती है।
कई बार पेट साफ न होने का कारण पर्याप्त मात्रा में पानी न पीना भी होता है। इसलिए आज से ही 8-10 गिलास पानी रोजाना पिएं।
सुबह के समय पेट को साफ करने के लिए गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पिएं। इससे मल बाहर निकालने में मदद मिलती है।
पेट को साफ करने के लिए योग एक अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए रोजाना भुजंगासन करें। यह कब्ज दूर करने में काफी मददगार होता है।
अगर आप लंबे समय तक इस समस्या से जूझ रहे हैं और 3-4 दिन तक कब्ज बना रहे, तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
मल बाहर नहीं निकल रहा है तो आप यहां बताई गई चीजें ट्राई कर सकते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com