खराब खान-पान का असर हमारे स्वास्थ्य पर भी दिखता है। खराब खानपान से मतलब है बाहर का ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने के सेवन से है।
पाचन तंत्र पर बुरा असर ज्यादा तनाव लेने से भी पड़ता है। पाचन के खराब होने पर शरीर में कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।
अगर आप भी खराब पाचन तंत्र की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आज हम इस लेख में आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसके सेवन से पाचन से जुड़ी परेशानियां दूर करने में मदद मिलती है।
अगर आपका हाजमा खराब रहता है तो आपको खाने के तुरंत बाद सौंफ और अजवाइन का सेवन करना चाहिए। इन दोनों के सेवन से हाजमा दुरुस्त होता है।
खाने के बाद सौंफ चबाने से ब्लोटिंग कंट्रोल करने में मदद मिलती है। यह पेट की गैस को बनने से रोकता है और फूले हुए पेट से राहत दिलाता है। सौंफ का सेवन आप खट्टे डकार आने पर भी कर सकते हैं।
अजवाइन पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने के लिए एक पावर फुल मसाला माना जाता है। अजवाइन के सेवन से पेट का एसिड प्रोडक्शन रेगुलेट होता है, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है।
अजवाइन का सेवन भूनकर गुनगुने पानी के साथ करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इससे पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।
हाजमा को चकाचक रखने के लिए खाएं ये 2 चीजें। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com