वैसे तो बाबा भोलेनाथ की पूजा लोग प्रतिदिन करते हैं लेकिन महाशिवरात्रि के दिन इनकी पूजा काफी ज्यादा शुभ और फलदाई माना जाता है।
इस दिन भगवान शिव पर कुछ विशेष चीजें अर्पित करने से बाबा प्रसन्न होते हैं। इस दिन 5 चीजें अर्पित करें, आपकी सारी मनोकामना पूर्ण होने वाली है।
भक्तों के अनुसार, भगवान शिव पर धतूरा चढ़ाने से वह प्रसन्न होते हैं। पौराणिक कथाओं के मुताबिक गर्मी को शांत करने के लिए देवताओं ने भगवान पर धतूरा चढ़ाया था।
सभी भक्त भगवान शिव पर बेल, धतूरा, भांग आदि चढ़ाते हैं लेकिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाना भी शुभ होता है। ऐसा करने से भगवान मीठी वाणी से आशीर्वाद देते हैं।
बेलपत्र पर भगवान शिव, माता पार्वती और माता लक्ष्मी समेत कई देवी देवताओं का वास होता है। तीन पत्तों वाला बेलपत्र चढ़ाने से भगवान शिव खुश होते हैं।
शमी का पौधा अक्सर शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए लगाया जाता है। लेकिन शमी का पत्ता भगवान शिव पर अर्पित करने से वो बेहद प्रसन्न होते हैं।
भगवान शिव को महाशिवरात्रि पर आप लाल केसर चढ़ा सकते हैं। क्योंकि यह भक्तों की भक्ति और आत्मा की शुद्धता का प्रतीक माना जाता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।