शुक्रवार के दिन क्या नहीं करना चाहिए?


By Arbaaj25, Apr 2024 01:42 PMnaidunia.com

शुक्रवार का दिन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इसलिए इस दिन कुछ कार्यों को करने से परहेज करना चाहिए।

प्रॉपर्टी न खरीदें

यदि आप शुक्रवार के दिन प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे है, तो ऐसा न करें। शुक्रवार को प्रॉपर्टी खरीदने से आपको हानि हो सकती है।

स्त्री का अपमान न करें

शास्त्रों के अनुसार, शुक्रवार के दिन भूलकर भी स्त्रियों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए। महिलाओं के साथ अपमान करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है।

शराब का सेवन न करें

शुक्रवार के दिन शराब का सेवन करना नुकसानदायक होता है। इन दिन शराब का सेवन करने से आपको मां लक्ष्मी का क्रोध झेलना पड़ सकता है।

पति-पत्नी न झगड़े

इस दिन पति-पत्नी के भी झगड़ा करने से भी परहेज करना चाहिए क्योंकि शुक्रवार का दिन शुक्र ग्रह का प्रतीक है। शुक्र ग्रह भौतिक और वैवाहिक सुखी जीवन का प्रतीक है।

चीनी न दें

मान्यताओं के अनुसार, शुक्रवार के दिन को लेकर ऐसी भी मान्यता है कि अगर इस दिन किसी को चीनी दिया जाए, तो शुक्र ग्रह कमजोर होता है।

डिस्क्लेमर

लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

शुक्रवार के दिन इन कामों को करने से बचना चाहिए। धर्म और अध्यात्म की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत