Makar Sankranti: 14 जनवरी पर करेंगे ये काम, जीवन में आएगा भूचाल


By Ram Janam Chauhan02, Jan 2025 02:15 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति के त्यौहार को धूम धाम से मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा और दान करना शुभ माना जाता है, लेकिन भूलकर भी इस दिन ये काम नहीं करना चाहिए।

झूठ बोलने से बचें

इस दिन झूठ बोलना और गुस्सा करना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से नकारात्मक शक्तियां आकर्षित हो सकती हैं।

स्नान करने से पहले ना खाएं

मकर संक्रांति के दिन सूर्योदय होने से पहले स्नान और पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन भूलकर भी पूजा और स्नान करने से पहले भोजन न खाएं।

तामसिक भोजन करने से बचें

मकर संक्रांति के दिन मांस और शराब का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।

इस तरह से दान ना करें

मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ होता है, लेकिन दान करते समय अपमान या दिखावा करना अशुभ हो सकता है।

अपशब्द ना बोलें

इस दिन किसी को अपशब्द बोलना अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से रिश्तों में लड़ाई झगड़े और मानसिक अशांति बढ़ सकती है।

पूजा में लापरवाही ना करें

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में पूजा के दौरान लापरवाही करने से जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

सच्चे मन से पूजा करें

मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की सच्चे मन से पूजा करने पर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती है।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

हर-हर महादेव बोलते समय हाथ क्यों उठाते हैं?