हिंदू धर्म में विवाह पंचमी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान राम और माता सीता की पूजा करने का विधान है। आइए जानते हैं कि विवाह पंचमी के दिन क्या नहीं करना चाहिए-
विवाह पंचमी के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
इस दिन प्याज- लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में कलेश में बढ़ता है।
इस दिन गलती से जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद नहीं करना चाहिए। इससे आपसी प्रेम कम होता है।
विवाह पंचमी के दिन बुरे काम करने से बचना चाहिए। इसका असर जीवन पर पड़ता है और कई अशुभ परिणाम भी मिलते हैं।
इस दिन अपने से बड़ों का अनादर नहीं करना चाहिए। इससे घर की सुख-शांति भंग होती है और तनाव जैसा माहौल रहता है।
ऐसा माना जाता है कि इस दिन बाल-नाखून नहीं काटना चाहिए और ऐसा करना अशुभ भी माना जाता है।
विवाह पंचमी के दिन यह काम नहीं करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM