लूज मोशन में क्या नहीं खाना चाहिए?


By Ram Janam Chauhan10, Feb 2025 12:30 PMnaidunia.com

लूज मोशन होने पर हमें कई चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। ऐसा करने से आपको लूज मोशन से जल्द राहत मिल सकती है। आइए जानते है, इन फूड्स के बारे में-

लूज मोशन में डेयरी प्रोडक्ट ना खाएं

लूज मोशन होने पर दूध, दही, पनीर और अन्य दूध से बनी चीजों का सेवन करना हानिकारक हो सकता है।

लूज मोशन में मसालेदार चीजें ना खाएं

अगर आप लूज मोशन की समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में तला-भुना या मसालेदार चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

लूज मोशन में कच्चे वेजिटेबल न खाएं

लूज मोशन होने पर मूली, ब्रोकली, खीरा और अन्य कच्ची सब्जियों का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इन्हें पचाने में परेशानी हो सकती है।

लूज मोशन में कोल्ड ड्रिंक्स ना पिएं

जो लोग लूज मोशन की समस्या से परेशान हैं, उन्हें सोडा या कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पेट खराब होने की समस्या हो सकती है।

लूज मोशन में मीठी चीजें ना खाएं

लूज मोशन होने की स्थिति में कभी भी केक, मिठाई, चीनी, चाय और चॉकलेट जैसी मीठी चीज खाने से बचना चाहिए।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको लूज मोशन की समस्या कई दिनों से है, तो ऐसे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

गुस्से को झट से गायब कर देंगे ये फूड्स, मूड रहेगा सेट