वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व होता है। इसमें बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सुख-समृद्धि आती है।
वास्तु में पर्स से जुड़े कुछ उपाय भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए। पर्स से जुड़े इन नियमों के बारे में बताएंगे। इसमें ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जिन्हें पर्स में नहीं रखना चाहिए।
कुछ लोगों को पर्स में फोटो रखने की आदत होती है। वास्तु के मुताबिक, ऐसा करना सही नहीं माना जाता है। ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पर्स में कभी भी बिल और अन्य चीजों की रसीदें नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, पर्स में चाबी भी नहीं रखनी चाहिए। चाबी रखने से नकारात्मक ऊर्जा आती है और आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
पर्स में फालतू की चीजें भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसी चीजों को पर्स में रखने से वास्तु दोष लगता है, जिससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
वहीं, पर्स में कभी भी कटे-फटे और पुराने नोट भी नहीं रखने चाहिए। इसके साथ ही पुराने नोट भी नहीं रखने चाहिए।
पर्स में पैसे रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि पैसे हमेशा व्यवस्थित ढंग से रखें हों। व्यवस्थित ढंग से पैसे न रखने पर परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
पर्स संबंधी इन वास्तु नियमों का पालन करने से खुशहाली आती है। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com