पेट में अल्सर होने पर क्या खाना चाहिए?


By Arbaaj09, Apr 2025 01:26 PMnaidunia.com

पेट में अल्सर होने पर सही खानपान का सेवन करना चाहिए। हेल्दी चीजों का सेवन करने से पेट की जलन और दर्द कम हो सकती है।

पेट में अल्सर

पेट में अल्सर की समस्या खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल के कारण होती है। पेट में अल्सर होना बहुत ही गंभीर रोगों में से एक है। इसकी चपेट में आए लोगों का जीना मुश्किल हो जाता है।

दही का सेवन करें

दही का सेवन पेट के लिए अच्छा होता है, क्योंकि इसे खाने से अच्छे बैक्टीरिया से समृद्ध होते हैं, जो अल्सर की समस्या को ठीक कर सकते हैं।

सेब खाएं

पेट में अल्सर होने पर सेब का सेवन करना चाहिए। दरअसल, सेब में भरपूर फाइबर पाया जाता है, जो आराम दिला सकता है।

स्ट्रॉबेरी खाएं

पेट में अल्सर की समस्या होने पर डाइट में स्ट्रॉबेरी शामिल करनी चाहिए। स्ट्रॉबेरी में एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण होते हैं।

शकरकंद खाएं

शकरकंद का सेवन करने से भी पेट का अल्सर कम होता है, क्योंकि शकरकंद में विटामिन ए की प्रचुर मात्रा पाई जाती है।

अल्सर होने पर ये चीजें न खाएं

पेट में अल्सर होने पर कुछ चीजों का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। जैसे कि- दूध, शराब, फैटी फूड और जंक फूड्स।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Protein का खजाना है ये देसी दाल