हिंदू धर्म में शनिवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या को शनि अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस बार शनिश्चरी अमावस्या 14 अक्टूबर को पड़ने वाला है।
ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ज्योतिष से जुड़े कुछ उपायों के करने से इंसान को जीवन में दुखों से छुटकारा मिल सकता है।
शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव को समर्पित है। इस दिन शनि देव की पूजा आराधना करने से व्यक्ति सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है।
सर्वपितृ अमावस्या पर किए गए कुछ उपाय से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसे में इस दिन शनि देव की पूजा अवश्य करें।
ऐसा माना जाता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर विशेषकर शनि देव की पूजा करने से इंसान को अच्छे फल मिलते हैं।
ऐसा माना जाता है कि शनिश्चरी अमावस्या पर विशेषकर शनि देव की पूजा करने से इंसान को अच्छे फल मिलते हैं।
शनि देव की कृपा यदि आप अपने आर्थिक जीवन पर पाना चाहते हैं तो इस दिन न्याय के देवता का भक्ति से पूजन करें।
साथ ही भय से मुक्ति पाने के लिए शनिश्चरी अमावस्या पर शनि स्त्रोत का पाठ करें, शनि मंत्र जाप से विशेष फलों की प्राप्ति होती है।
यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, हम इसे पूरी तरह पुष्टि नहीं करते हैं।