मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए?


By Ayushi Singh31, Jul 2024 05:31 PMnaidunia.com

जो पृथ्वी पर जन्म लेता है, उसकी मृत्यु भी होती है। शास्त्रों में कहा गया है कि व्यक्ति अपने अच्छे और बुरे कर्मों के अनुसार मृत्यु के पश्चात स्वर्ग और नरक लोक में जाता है। आइए जानते हैं कि मोक्ष प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए-

दूर रखें सांसारिक चीजों को

मोक्ष प्राप्ति के लिए सांसारिक चीजों को दूर रखना चाहिए। जो इंसान मरते समय अपने मन में देह या माया रखता है, उसे कभी-भी मोक्ष की प्राप्ति नहीं होती है।

करें जाप

हिंदू धर्म ओम को एक प्रभावशाली मंत्र माना गया है। मोक्ष प्राप्ति के लिए मृत्यु के अंतिम क्षणों में ओम का जाप करें। ओम का जाप मोक्षदायक माना गया है।

करें स्नान

मोक्ष प्राप्ति के लिए किसी पवित्र तीर्थ में स्नान करें या आसन लगाकर गायत्री मंत्र का जाप करें। इससे मन को शांति भी मिलती है।

करें अच्छे कर्म

आत्मा को मोक्ष भगवान की कृपा से प्राप्त होता है। भगवान की कृपा उन्ही आत्माओं पर होती है जिन्होंने शरीर में रहते हुए अच्छे कर्म किए हों।

करें ध्यान

अगर किसी प्रकार से भक्ति में मन नहीं लगता तो ध्यान करने से भी मोक्ष धाम को प्राप्त हुआ जा सकता हैं।

भूल जाएं दुखों को

अगर मोक्ष प्राप्त करना है, तो जीवन के सारे दुखों को भूलकर सुख को याद करना चाहिए और किसी के लिए मन में गलत विचार नहीं लाना चाहिए।

इन काम को करने से मोक्ष प्राप्ति होती है। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

मालामाल बनाते हैं ये उपाय, एक बार जरूर आजमाएं