शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाना चाहिए?


By Ritesh Mishra21, Apr 2025 05:11 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में सेहत को फिट रखने के लिए खान-पान का खास ख्याल रखना पड़ता है। जरा-सा बाहर का खा लेने से भी गर्मियों में कई बार तबियत बिगड़ जाती है।

गर्मियों में शरीर को ठंडा कैसे रखें?

अगर आप भी इन गर्मियों में बीमार नहीं पड़ना चाहते तो आज हम इस लेख में आपको कुछ ऐसे खाने के चीजों के बारे में बताएंगे, जिसकी मदद से गर्मियों में भी आप शरीर को ठंड़ा रख सकेंगे।

तरबूज खाएं

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए तरबूज का सेवन करें। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को लंबे समय तक हाइड्रेट रखता है।

खीरा खाएं

गर्मियों में शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए खीरा खाएं। यह शरीर को हाइड्रेट और शरीर में गर्मी को कम करता है।

छाछ पिएं

गर्मियों में शरीर को अंदर से कूल रखने के लिए छाछ पिए। ठंडक देने वाला यह ड्रिंक शरीर को अंदर से कूल करता है।

नारियल पानी पिएं

गर्मियों में शरीर को अंदर से कूल रखने के लिए नारियल पानी पीएं। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलती है और डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।

सत्तू का ड्रिंक पिएं

गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए सत्तू वाली ड्रिंक पिएं। इससे शरीर से कई समस्याएं दूर होती हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

शरीर को ठंडा रखने के लिए ये चीजें खानी चाहिए। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मियों में इतनी देर भिगोकर खाएं बादाम, मिलेंगे कई फायदे