वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का मुख्य द्वार बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि घर में देवी-देवताएं का वास मुख्य द्वार से ही होता है।
घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जा का वास भी मुख्य द्वार पर ही होता है इसलिए घर के मुख्य द्वार पर कुछ मंत्रों और नामों को लिखने से नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होता है।
आइए जानते है कि आखिर मुख्य द्वार पर कौन से शब्द या मंत्रों को लिखना शुभ माना जाता है और इससे क्या-क्या फायदे होते है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर घर का नाम लिखना शुभ माना जाता है इसलिए घर का नाम जरूर लिखें।
घर के मुख्य द्वार पर आप 'ॐ नमः शिवाय' लिख सकते हैं। इस मंत्र को लिखने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं होगा।
मुख्य द्वार पर मंत्र लिखने के अलावा आप वचन को भी लिख सकते है। घर के मुख्य द्वार पर जय बजरंगबली की', 'राम-राम', 'श्याम-श्याम', और 'राधे-राधे' जैसे वचनों लिखना चाहिए।
अगर आप घर के मुख्य द्वार आप इन चीजों को लिखते है, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।