तुलसी से दूर रखें ये चीजें, नहीं तो आएगी कंगाली


By Prakhar Pandey05, Jun 2024 10:03 AMnaidunia.com

तुलसी का पौधा है बहुत महत्वपूर्ण

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, लगभग हर घर में यह पौधा पाया जाता है। इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।

माता लक्ष्मी का होता है वास

तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास होता है, इसकी पूजा विधि-विधान से पूजा करने पर माता लक्ष्मी के साथ-साथ भगवान विष्णु का भी आशीर्वाद प्राप्त होता है।

तुलसी के पौधे के पास न रखें ये चीजें

हालांकि तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिनका पालन करना चाहिए। इन नियमों के मुताबिक, कुछ चीजों को तुलसी के पौधे के समीप नहीं रखना चाहिए।

न रखें झाड़ू

तुलसी के पौधे के पास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

न रखें जूते-चप्पल

तुलसी का पौधा पूजनीय माना जाता है, इसलिए तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं।

कूड़ादान न रखें

वहीं कूड़ादान भी तुलसी के पौधे के पास नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता तुलसी नाराज होती हैं।

साफ-सुथरा रखें

तुलसी के आसपास के स्थान को साफ-सुथरा रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

न लगाएं कांटेदार पौधे

तुलसी के पौधे का पास कांटेदार पौधे भी नहीं रखना चाहिए, इस वजह से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

तुलसी के पौधे के पास इन चीजों को रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

पोछा इस समय लगाएंगे, तो छिन जाएंगी सारी खुशियां