हिंदू धर्म में कपूर का प्रयोग पूजा-पाठ में किया जाता है, लेकिन कपूर और लौंग को साथ में जलाने से कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि कपूर और लौंग कितने बजे जलानी चाहिए-
वास्तु के अनुसार कपूर और लौंग को शाम या रात के समय जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर का वातावरण शुद्ध होता है।
शाम या रात के समय कपूर या लौंग जलाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
शनिवार की शाम को लौंग और कपूर जलाने से सुख-समृद्धि का वास होता है और इससे पारिवारिक क्लेश भी दूर होते हैं।
कपूर और लौंग को रात के समय जलाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और इससे आपसी प्रेम भी बना रहता है।
रात के समय कपूर और लौंग जलाने से तनाव दूर होता है। साथ ही, मानसिक शांति के साथ दिमाग भी होता है।
माना जाता है कि कपूर और लौंग जलाने से धन से संबंधित समस्या दूर होती है और इससे आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
कपूर और लौंग शाम या रात के समय जलाना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM