दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। खासकर, वजन बढ़ाने के लिए लोग रोजाना दूध का सेवन करते हैं। लेकिन इसमें कई चीजों को मिलाकर भी पिया जा सकता है।
अगर आप दुबले-पतले है और दूध का सेवन कर रहे हैं, तो उसमें कई चीजों को मिलाकर पी सकते है, जो वजन बढ़ाने में मददगार हो सकती है।
शरीर मोटा यानी वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो दूध में अंजीर मिलाकर पीना चाहिए। दूध में अंजीर भिगोकर पीने से वजन बढ़ सकता है।
शरीर का वजन बढ़ाने के लिए दूध में खजूर मिलाकर पी सकते हैं। रात में 1 गिलास दूध और 2 खजूर का सेवन करें।
शरीर मोटापा करने के लिए दूध में शहद मिलाकर भी पिया जा सकता है। 1 गिलास में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पिएं।
दूध में मखाना मिलाकर खाना से भी शरीर मोटा होने लगता है। इसके लिए मखाना को घी में भूनें और उसका पाउडर बनाएं फिर दूध में पाउडर डालकर पिएं।
दूध में किशमिश मिलाकर पीने से भी शरीर मोटा होता है, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट और कैलोरी की मात्रा पाई जाती है।
दूध में इन चीजों को मिलाकर पीने से शरीर मोटा होने लगता है। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ