नियमित शेविंग करने से त्वचा डल, रेडनेस और खुरदुरी हो जाती है। अक्सर शेविंग करने के बाद पुरुष ऑफ्टर शेव लोशन लगाते है।
कई बार लोशन लगाने से त्वचा में जलन होने लगती है। ऐसे में पुरुष शेविंग के बाद कई घरेलू चीजों को लगा सकता है।
इन चीजों को फेस पर लगाने से स्किन चमकदार बनती है। साथ ही इसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है।
शेविंग के बाद एलोवेरा जेल लगाने से त्वचा मुलायम बनती है। साथ ही रेडनेस को कम करता है।
नारियल तेल स्कीन के लिए फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। शेविंग के बाद दो बूंद नारियल तेल से फेस की मसाज करें।
बर्फ चेहरे की सूजन और रेडनेस को कम करती है। शेविंग के बाद कटने वाले स्थान पर बर्फ लगाने से राहत मिलती है।
शेविंग के बाद फिटकरी लगा सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन को ठंडक मिलती है और इंफेक्शन का खतरा कम होता है।