प्रेग्नेंसी के दौरान न खाएं ये चीजें


By Prakhar Pandey30, May 2023 02:57 PMnaidunia.com

प्रेग्नेंसी

प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे प्रेग्नेंसी के दौरान कौन-सी चीजें आपको नहीं खानी हैं।

हाई कैलोरी फूड्स

प्रेग्नेंसी के दौरान हाई कैलोरी फूड्स को भी खाने से बचना चाहिए। पैक्ड और प्रोसेस्ड फूड भी आपकी प्रेग्नेंसी पर गलत असर डाल सकता हैं।

अनानास

अनानास वैसे तो पोषक तत्वों से युक्त फल हैं। लेकिन प्रेग्नेंसी के शुरुआती 3 महीनों में इसका सेवन आपके बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता हैं। 

कच्चा अंडा

कच्चा अंडा भी प्रेग्नेंसी के शुरुआती महीनों में नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पेट में दिक्कत पैदा हो सकती  हैं और पेट में पल रहे बच्चे को भी परेशानी हो सकती हैं।

तिल

प्रेग्नेंट महिलाओं को पूरे 9 महीने तक अधिक मात्रा में तिल का बीज खाने से परहेज करना चाहिए। ज्यादा तिल के सेवन से मिसकैरेज का खतरा भी रहता हैं।

एलोवेरा जूस

प्रेग्नेंसी के दौरान शुरुआती 3 महीनों में एलोवेरा जूस का सेवन भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से गर्भावस्था के दौरान आपको पेल्विक हिस्से में परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं।

पपीता

पपीता प्रेग्नेंसी के दौरान बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए। गर्भावस्था के दौरान हरे पपीते के सेवन से मिसकैरेज का खतरा भी रहता हैं।

खास ख्याल

प्रेग्नेंट औरतों को गर्भावस्था में अपने खानपान का खास ख्याल रखना चाहिए। शुरुआती 3 महीने प्रेग्नेंसी में बेहद अहम होते हैं, अगर यह अच्छे से निकल जाए तो आगे दिक्कत नहीं आती है।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आपके लिवर को स्वस्थ रखेंगी यह दस चीजें