आयुर्वेद की प्रसिद्ध जड़ी-बूटी शिलाजीत औषधीय गुणों से भरपूर होता है। आइए जानते है शिलाजीत के साथ किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।
शिलाजीत में लगभग 80 से अधिक पोषक तत्व पाएं जाते है। जिसमें कैल्शियम मैग्नीशियम आदि भी शामिल है। यह शरीर को अवशोषित करने में मदद करते हैं।
शिलाजीत को अक्सर लोग दूध के साथ ही खाते है। ऐसे में इसके सेवन के पहले या सेवन के बाद मूली का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर आप शिलाजीत के साथ मूली खाते हैं तो आपको पाचन और स्किन संबंधी समस्याएं होने का खतरा रहता है। ऐसे में शिलाजीत खाने के दौरान मूली का सेवन न करें।
शिलाजीत को कभी भी खट्टे फलों के साथ नहीं खाना चाहिए। ऐसा करने से अपच या पाचन संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती है। यह आपके स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित कर सकती हैं।
शहद के साथ शिलाजीत का सेवन करने वाले लोगों को गर्म पानी में मिलाने से बचना चाहिए। गर्म पानी और शहद का मिश्रण बॉडी में टॉक्सिन का निर्माण करते हैं।
गर्म पानी और शहद से पैदा होने वाले टॉक्सिन के चलते स्किन और स्वास्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों का निर्माण हो सकता है।
दूध के साथ शिलाजीत का सेवन करने के पश्चात गलती से भी मांस और मछली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपच और स्किन डिजीज के शिकार हो सकते हैं।