नया साल शुरू होने से पहले घर में इन 5 चीजों को लाते हैं, तो घर में सकारात्मक ऊर्जा और सुख शांति बढ़ सकती है।
नया साल शुरू होने से पहले तुलसी का पौधा घर में लाना शुभ होता है। ऐसा करने से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो सकती हैं।
नया साल शुरू होने से पहले घर में गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति लाने से कलेश, वाद-विवाद की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में इसे नए साल से पहले लाने पर आपके घर में धन और सुख शांति का वास बना रहता है।
फेंगशुई में क्रिस्टल के पेड़ को शुभ माना जाता है। इसलिए, घर में लाने से धन संबंधी परेशानियों से बाहर निकलने में मदद मिल सकती है।
माना जाता है कि नए साल से पहले घर में लाल दीपक लाने से ऊर्जा और सकारात्मकता बढ़ सकता है। साथ ही, इससे सफलता के नए द्वार भी खुल सकते हैं।
ध्यान रखें कि देवी-देवता साफ जगह वास करते हैं। इसलिए, अपने घर को साफ-सुथरा रखें, ताकि भगवान का आशीर्वाद के घर पर बना रहे।
घर में नए साल से पहले इन चीजों को लाने से नकारात्मक शक्तियां दूर होने के साथ घर में खुशहाली आ सकती है।
नए साल से पहले इन चीजों के घर में लाना शुभ माना जाता है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com