अगर आप साल 2024 में धन से जुड़ी परेशानियों से बचना चाहते हैं तो नए साल में कई काम करें। ऐसा करने से साल भर धन की कमी नहीं होगी।
साल भर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन भर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। नए साल में घर में तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
घर में साल 2024 में गोमती चक्र जरूर लाएं। अगर आप आर्थिक तंगी से बचना चाहते हैं तो तिजोरी में गोमती चक्र रखें।
हिंदू धर्म में शंख रखना शुभ माना जाता है। इसे लाल कपड़े में लापेटकर तिजोरी या धन वाले स्थान पर रखने से लक्ष्मी जी आकर्षित होती हैं।
नए साल के पहले सोमवार दिन है। इस दिन भगवान शिव जी की पूजा करने से साल भर कृपा बनी रहती है। इसके अलावा कई बाधाएं भी दूर होने लगती हैं।
नए साल में जरूरतमंद लोगों और अनाथ लोगों को भोजन, वस्त्र और अन्य जरूरी चीजें दान करना चाहिए। ऐसा करने से साल भर धन की कमी नहीं होती है।
नए साल पर माता-पिता और गुरुजनों का आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ