अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं, तो इन आसान उपायों को करने से आपको सफलता मिल सकती है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर आप किसी शुभ काम को करने जा रहे हैं, तो हल्के पीले या सफेद कपड़े पहनना शुभ होता है।
इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना और ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।
इंटरव्यू में जाने से पहले मिश्री और दही का सेवन करना शुभ माना जाता है। साथ ही, इससे मानसिक शांति मिलती है।
इंटरव्यू के दौरान सकारात्मक सोच और समझदारी के साथ जवाब दें। ऐसा करने से आपको फायदा हो सकता है।
ध्यान रखें कि घर से बाहर निकलते समय पहला कदम उत्तर-पूर्व दिशा की ओर रखें। ऐसा करना वास्तु के मुताबिक शुभ माना जाता है।
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर से निकलते समय जेब में चांदी का सिक्का रखने से सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित हो सकती है।
इंटरव्यू देने से पहले गहरी सांस लें, ऐसा करने से तनाव कम और आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद मिलती है।
इंटरव्यू में जाने से पहले इन उपायों को करने से सफलता मिल सकती है। यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें naidunia.com