लड्डू गोपाल के आशीर्वाद के लिए क्या करना चाहिए?


By Amrendra Kumar Yadav15, Sep 2024 08:02 AMnaidunia.com

लड्डू गोपाल की पूजा

अधिकतर लोगों के घर में लड्डू गोपाल की मूर्ति होती है। इसे घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

लड्डू गोपाल की कृपा से जीवन की नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

लड्डू गोपाल के आशीर्वाद के लिए करें ये उपाय

ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से लड्डू गोपाल का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में खुशहाली आती है।

घर के सदस्य की तरह मानें

लड्डू गोपाल को घर में लाने के बाद उन्हें घर के सदस्य की तरह मानें। उनकी विधि-विधान से पूजा करें और आशीर्वाद की कामना करें।

प्रेम और भाव से पूजा करें

लड्डू गोपाल सिर्फ आपके प्रेम और भाव के भूखे हैं, ऐसे में उन्हें प्रेम करने से मंगल फलों की प्राप्ति होती है।

घर में खिलौने लाएं

लड्डू गोपाल को खिलौने बहुत पसंद हैं, ऐसे में उनके खेलने के लिए घर में खिलौने भी अवश्य लाएं और लड्डू गोपाल के साथ अवश्य खेलें।

लड्डू गोपाल को लगाएं भोग

रोजाना पूजा करते समय लड्डू गोपाल को भोग अवश्य लगाएं। लड्डू गोपाल को प्रिय चीजों का भोग लगाने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है।

खाने की वस्तुओं में लड्डू गोपाल का हिस्सा लगाएं

घर में जो भी चीज खाने की आए, उसमें से लड्डू गोपाल का हिस्सा जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से लड्डू गोपाल का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय करने चाहिए। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

घर में राम दरबार रखने से क्या होता है?