आंखों में जलन होने पर क्या करें?


By Arbaaj20, Feb 2024 09:00 AMnaidunia.com

आंखों में जलन

आंखों में जलन होने एक आम समस्या है,लेकिन कई बार यह एक गंभीर समस्या बन जाती है। ऐसे में इससे निजात पाना जरूरी है।

क्या करें?

आंखों की जलन से निजात पाने के लिए आप इन कुछ असरदार घरेलू उपायों को कर सकते हैं, जो आपको तुरंत राहत दिला सकते है।

खीरे का टुकड़ा

खीरे की तासीर ठंडी होती है ऐसे में अगर आप खीरे को काटकर उसके टुकड़े को आंखों पर कुछ मिनटों के लिए रखें, तो जलन दूर हो सकती है।

ठंडे पानी से धोएं

अगर अचानक आंखों में जलन होने लगे, तो तुरंत ठंडे पानी से आंखों को धोएं। ऐसा करने से राहत जरूर मिलेगा।

गुलाब जल

आंखों की जलन को दूर करने के लिए रात को सोने से पहले गुलाब जल की कुछ बूंदों को आंखों में डालें। गुलाब जल आंखों के लिए रामबाण होता है।

आलू का टुकड़ा

खीरे की तरह ही आप आंखों पर आलू का टुकड़ा भी रख सकते हैं। आलू का टुकड़ा भी आंखों की जलन को कम करता है।

दूध से मसाज

इन सभी घरेलू उपायों के अलावा आप आंखों की मसाज कच्चे दूध से भी कर सकते है। कच्चे दूध से आंखों की मसाज करना भी फायदेमंद होगा।

आंखो की जलन को दूर करने के लिए आप इन घरेलू उपायों को कर सकते हैं। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बरगद की छाल का काढ़ा पीने के फायदे