हिंदू धर्म में दशहरे का विशेष महत्व है। इस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। आइए जानते हैं कि दशहरे के दिन शनिदेव को प्रसन्न के लिए कौन-से काम करें-
दशहरे के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शमी का पौधा लगाना चाहिए। इससे शनि दोष कम होता है और कष्ट भी दूर होते हैं।
दशहरे के दिन शाम के समय में सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है और सफलता भी मिलती है।
दशहरे के दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शमी के पौधे को जल दें और तिल के तेल का दीपक जलाएं। इससे सारे दुख दूर होते हैं।
अगर घर में राम-दरबार की स्थापना करना चाहते हैं, तो दशहरा का दिन अच्छा है। इस दिन घर में सुंदरकांड भी करवा सकते हैं।
अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार है, तो दशहरे के दिन 6 तेजपत्ते को जलाकर घर में उसका धुंआ धूमा दें। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
इस दिन रामचरितमानस का पाठ करने से राम जी की कृपा प्राप्त होती है और बिगड़े काम भी बनने लगते हैं।
दशहरे के दिन शनिदेव को प्रसन्न के लिए ये काम करें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM