वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने के लिए किन कार्यों को करना चाहिए। वहीं, कुछ कार्यों को करने से घर पर नकारात्मकता का प्रभाव भी बढ़ता है।
घर में साफ-सफाई रखने से स्वच्छता बढ़ती है। माना जाता है कि गंदगी वाली जगह पर नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव ज्यादा जल्दी बढ़ता है।
सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर पौधों को घर में लगाएं। इसके लिए आप बांस का पौधा या तुलसी के जैसे पौधे लगा सकते हैं।
घर की दीवारों पर तस्वीर और चित्रों को लगाने का खास महत्व वास्तु शास्त्र में माना जाता है। सकारात्मक चित्र दीवार पर लगाएंगे तो घर की नकारात्मकता दूर होगी।
सकारात्मक ऊर्जा को कम करने का काम भी हमारी कुछ गलतियां करती हैं। अगर समय रहते इन गलतियों में बदलाव नहीं किया जाता है तो घर के ऊपर नकारात्मकता हावी हो जाती है।
खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। माना जाता है कि नकारात्मक विचार के कारण व्यक्ति का मानसिक स्वास्थ्य खराब होता है।
घर में पुरानी चीजों को रखना शुभ नहीं माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी वस्तुएं घर में नकारात्मकता बढ़ाती हैं।
जिस घर में हमेशा लड़ाई-झगड़े होते हैं, वहां के लोगों के ऊपर नकारात्मकता हावी रहती है। ऐसे घर में सकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नहीं करती है।