गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है और इस मौसम में कूलर, पंखे सभी आग फेंक रहें हैं। गर्मी इन दिनों अपने चरम पर है।
अप्रैल, मई के महीने में बाजारों में एसी घरीदने की होड लग जाती है और लोग इसे महंगे दामों में खरीदते हैं। यह न केवल महंगे होते है बल्कि इससे बिजली बिल भी ज्यादा आता है।
गर्मियों में एसी खरीदना हर कोई ऑफर्ड नहीं कर सकता इसलिए लोग कूलर खरीदते हैं। लेकिन भीषण गर्मी में कई बार कूलर भी फेल हो जाता है।
अगर आपके पास भी कूलर है और गर्मी में आप चाहते हैं कि उससे ठंडी हवा आए तो इसके लिए हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिससे कूलर से ठंडी हवा आएगी।
अगर गर्मी में आपका कूलर भी आग फेंक रहा है तो ऐसे में कूलर में बर्फ डालना फायदेमंद होगा। इसके लिए कूलर में 4-5 कटोरी बर्फ डालें।
गर्मियों में कूलर ठंडी हवा दे इसके लिए कूलर के पानी में नमक डालें। नमक बर्फ को जल्दी पिघलने से रोकने में मदद करता है। इससे घर लंबे समय तक ठंडा रहता है।
कूलर से ठंडी हवा आए इसके लिए यह जरूरी है कि कूलर को खिड़की के पास रखें। आप चाहे तो इसे गेट के पास भी रख सकते हैं। इससे कमरे का तापमान ठंडा रहता है।
कूलर के सामने AC भी होगा फेल, बस पानी में डाल दें ये 2 चीजें। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naiduniua.com