गर्मियों में छत को ठंडा रखने के लिए क्या करें?


By Ram Janam Chauhan11, Jun 2025 03:11 PMnaidunia.com

गर्मियों के मौसम में अक्सर छत गर्म हो जाती है। इसलिए, छत को ठंडा रखने के लिए इन तरीकों को अपना सकते हैं।

छत को क्यों रखें ठंडा

गर्मियों में धूप के कारण छत गर्म हो जाती है। जिसकी वजह से घर में गर्माहट बढ़ जाती है। ऐसे में गर्मी से राहत के लिए छत को ठंडा रखना बहुत जरूरी है।

सफेद पेंट करें इस्तेमाल

छत के ऊपर चूना या सफेद पेंट लगाने से धूप का प्रभाव कम हो सकता है। जिससे छत लंबे समय तक ठंडी रहती है।

गमले में पौधे लगाएं

छत पर पौधे लगाने से हरियाली और वातावरण में मौजूद गर्मी को कम करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, गमले में मौजूद मिट्टी छत को ठंडा रखने में मददगार है।

छत पर पानी का करें छिड़काव

सुबह और शाम के समय छत पर पानी का छिड़काव कर सकते हैं। इससे छत को ठंडा रखने में मदद मिल सकती है।

छत साफ रखें

छत पर जमा कूड़े, कचरे, प्लास्टिक और अन्य चीजों को साफ करें। ऐसा करने पर छत को ठंडा रख सकते हैं।

किसी चीज से छत ढकें

गर्मियों के मौसम में छत को ठंडा रखने के लिए इसे किसी चीज से ढकें। ऐसा करने पर छत को ठंडा रख सकते हैं।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

चिलचिलाती गर्मी से घर में आएं, तो भूलकर ना करें ये 4 काम