चेहरे पर बढ़ती ग्लो सभी को पसंद होती हैं, लेकिन इसके लिए स्किन की केयर करनी जरूरी है। यदि नियमित रूप से चेहरे की देखभाल करे, तो चेहरे की चमक बढ़ सकती है।
चेहरे की रंगत को बढ़ाने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकते हैं, जो कुछ ही दिनों में स्किन को चमकदार बना सकती है।
सुबह उठने के बाद सबसे पहले चेहरे को धोएं। इसके साथ ही, दिन में कम से कम 2-3 बार चेहरे को पानी से साफ करते रहे।
इसमें विटामिन-सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके कारण चेहरे की रंगत बढ़ती है। हफ्ते में कम से कम 3 दिन चेहरे पर एलोवेरा लगाएं।
चेहरे की ग्लोइंग बढ़ाने के लिए हफ्ते में 1 बार आप हल्दी और दही का पेस्ट लगाएं। इसे लगाने के बाद चेहरे को पानी से धोएं।
चेहरे की रंगत को जल्दी से बढ़ाने के लिए खीरे का पेस्ट भी लगा सकते है। खीरे की तासीर ठंडी होती है, जो चेहरे को खूबसूरत बनाती है।
रोज रात को सोने से पहले 2-4 बूंद गुलाब जल चेहरे पर लगाएं। इसके लिए गुलाब जल हाथों पर रखें और हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें।
अगर आप इन टिप्स को अपनाएं, तो जल्द ही आपके चेहरे की रंगत बदल सकती है। इसके साथ ही, कई स्किन की समस्याएं भी दूर होगी।