हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौधे पर मां लक्ष्मी का वास भी होता है।
घर में लगा हुआ तुलसी का पौधा अगर अचानक सूख जाए, तो उसे अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि घर में कोई संकट आने वाली है।
अगर घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाए, तो उसको निकाल देना चाहिए और सही जगह पर रखना चाहिए। आइए जानते है सूखे तुलसी के पौधे का क्या करना चाहिए।
सूखे तुलसी के पौधे को जड़ से उखाड़ कर उसे किसी नदी में विसर्जित कर दें। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करना अच्छा माना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के सूखे हुए पौधे को भूलकर भी रविवार के दिन नहीं स्पर्श करना चाहिए।
बता दें कि जिस गमले में सूखा तुलसी का पौधा लगा हो उसमें दूसरे किसी पौधे को नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना गलत होता है।
उस गमले में फिर से नया तुलसी का पौधा लगाएं और देखभाल के साथ पौधे की रोजाना पूजा करें क्योंकि तुलसी पर मां लक्ष्मी का वास होता है।