आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के दौरान कान पुण्य करने का भी विधान है। आइए जानते हैं कि आमलकी एकादशी पर किन चीजों का दान करना चाहिए-
आमलकी एकादशी के दिन आंवले का दान करना अच्छा माना जाता है और ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं। साथ ही, पुण्य प्राप्त होता है।
आमलकी एकादशी के दिन तिल का दान करना शुभ माना जाता है। काले तिल का दान पितरों को शांति प्रदान करता है और इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
आमलकी एकादशी के दिन अन्न का दान करने से पुण्य मिलता है। माना जाता है कि इस दिन अन्न के दान से घर में सुख-शांति का वास होता है।
माना जाता है कि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा का विधान है क्योंकि भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी का भी वास आंवले के पेड़ में होता है।
आमलकी एकादशी के दिन धन का दान करना शुभ माना जाता है और ऐसा करने से जीवन में दोगुना लाभ होता है। साथ ही, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
कहा जाता है कि इस दिन गरीबों में कपड़ों का दान करना अच्छा माना जाता है और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
आमलकी एकादशी पर इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM