हरतालिका तीज पर करें ये दान, मिलेगा सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद


By Ayushi Singh02, Sep 2024 05:14 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है और उनकी कामना करती है। आइए जानते हैं कि हरतालिका तीज पर करें ये दान, सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलेगा-

साड़ी का दान

इस दिन विवाहित महिलाओं को नए वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएँ दान करने से सौभाग्य प्राप्त होता है। साथ ही, जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

अनाज का दान

इस दिन गरीबों में अनाज का दान करने से परिवार में और वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

सिंदूर का दान

इस दिन सुहागिन महिलाएं सिंदूर का दान करना शुभ माना जाता है। इससे पति की आयु लंबी होती है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

बिछिया का दान

इस दिन सुहागिन महिलाएं बिछिया का दान करना शुभ माना जाता है। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होता है और शांति बनी रहती है।

किताबों का दान

किसी जरूरतमंद को किताब का दान करना अच्छा माना जाता है। इससे उसे शिक्षा के क्षेत्र में मदद मिल सकती है।

मिठाइयां अर्पित करें

हरतालिका तीज पर पूजा के बाद देवी-देवताओं को पुआ, चिवड़ा या मिठाइयां अर्पित करके गरीबों और ब्राह्मणों में इसका वितरण करें।

हरतालिका तीज पर करें ये दान,सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद मिलेगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पूजा में कुश पहनने के फायदे