हिंदू धर्म में फाल्गुन अमावस्या का विशेष महत्व है। इस दिन पूर्वजों का तर्पण किया जाता है और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है। आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए-
फाल्गुन अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में अन्न का दान करना शुभ माना जाता है और इससे जीवन में शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
फाल्गुन अमावस्या के दिन गरीबों और जरूरतमंदों में कपड़ों का दान करना अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।
इस दिन तिल का दान करना बहुत महत्वपूर्ण होता है। ऐसा करने से पितरों को शांति मिलती है और जीवन में सारे काम बनने लगते हैं।
फाल्गुन अमावस्या के दिन घी का दान करने से पितरों के आत्मा को शांति मिलती है और इससे घर-परिवार में सुख-शांति का वास होता है।
फाल्गुन अमावस्या के दिन जल का दान करना शुभ माना जाता है और गरीबों को पानी पिलाने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होती है।
लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।
फाल्गुन अमावस्या के दिन इन चीजों का दान करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM